धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक युवक गिरफ्तार
धमतरी। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाते हुए धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आमातालाब रोड के पास घेराबंदी कर संस्कार ग्वाल नामक युवक को रेड्डीअन्ना वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, एक स्कूटी और नगदी रकम बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत 1,31,600 रुपये आंकी गई है। आरोपी अपने बैंक खाते के माध्यम से पैसों का लेन-देन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों और सट्टा नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए निगरानी और सख्त कार्यवाही जारी रहेगी
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
