नीमच
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अमन वैष्णव एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक प्रशासक अरविंद डामोर के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नीमच एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, नीमच द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 03 दिसंबर 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाएगा।
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता एवं सामर्थ्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण
स्थान: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, नीमच
दिनांक: 03 दिसंबर 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे से
आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं
1. 100 मीटर दौड़: अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं बौद्धिक दिव्यांगता की चार श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित होगी। आयु वर्ग 6 से 14 वर्ष एवं 14 वर्ष से अधिक रहेगा। बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताएं अलग-अलग होंगी।
2. 50 मीटर दौड़: अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं बौद्धिक दिव्यांगता की चार श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित होगी। आयु वर्ग 6 से 14 वर्ष एवं 14 वर्ष से अधिक रहेगा। बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताएं अलग-अलग होंगी।
3. जलेबी रेस: सभी प्रकार की दिव्यांगता वाले प्रतिभागियों के लिए। बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताएं अलग-अलग होंगी।
4. शॉट पुट (गोला फेंक): 15 वर्ष से अधिक आयु के बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित होगी।
5. चेयर रेस: सभी दिव्यांगजनों के लिए प्रतियोगिता आयोजित होगी।
6. कैरम प्रतियोगिता: 19 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए।
7. चित्रकला प्रतियोगिता: अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं बौद्धिक दिव्यांगता की चार श्रेणियों में आयोजित होगी। इसमें बालक एवं बालिकाएं एक साथ भाग लेंगे।
8. नृत्य प्रतियोगिता: अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं बौद्धिक दिव्यांगता की चार श्रेणियों में आयोजित होगी। इसमें बालक एवं बालिकाएं एक साथ भाग लेंगे।
9. संगीत प्रतियोगिता: अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं बौद्धिक दिव्यांगता की चार श्रेणियों में आयोजित होगी। इसमें बालक एवं बालिकाएं एक साथ भाग लेंगे।
आवश्यक सूचना
जिले की समस्त सामाजिक सेवा संस्थाओं, दिव्यांग छात्रावासों एवं विद्यालयों से अनुरोध है कि वे अपने यहां अध्ययनरत एवं निवासरत दिव्यांग बालक-बालिकाओं को उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु प्रेरित करें।
सभी संस्थाएं अपने प्रतिभागियों की सूची अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। सूची में प्रत्येक दिव्यांग बालक-बालिका का नाम, आयु, दिव्यांगता की श्रेणी तथा वह किस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है, इसका स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
कार्यक्रम स्थल पर ही प्रतिभागियों का पंजीयन किया जाएगा। अतः सभी प्रतिभागी एवं संबंधित संस्थाएं अपनी सूची के साथ निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

