छिंदवाड़ा। दमुआ थाना क्षेत्र से रिश्वतखोरी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दमुआ थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को कथित तौर पर रिश्वत की राशि लेते हुए लोकायुक्त संगठन की टीम द्वारा पकड़े जाने की चर्चा है।

 

🖊️बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दमुआ थाना परिसर से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित सोनी कॉम्प्लेक्स के सामने हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक पांच अंकों की राशि लेते हुए लोकायुक्त टीम की कार्रवाई की जद में आया है।

 

🖊️हालांकि, फिलहाल इस मामले में कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि और रिश्वत की सटीक राशि सामने आना बाकी है। लोकायुक्त संगठन अथवा पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply