देर रात पान ठेला खुला रखकर हुड़दंग करने और शांति भंग करने वाला संचालक गिरफ्तार
थाना सिटी कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने की त्वरित कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं देर रात तक अवैध रूप से दुकान संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 28.04.2026 की रात्रि सेक्टर 01 एवं चेक गश्त पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि रतन पान पैलेश (प्यारे लाल स्कूल के सामने) देर रात तक खुला हुआ था और वहां ग्राहकों का जमावड़ा लगा था। जब दुकान संचालक से देर रात तक दुकान खोलने के संबंध में पूछताछ की गई, तो संचालक पुलिस और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ वाद-विवाद एवं गाली-गलौज करने लगा।
संचालक द्वारा अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने और क्षेत्र की लोक शांति भंग करने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए उसे हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
रमेश सिन्हा पिता स्व. जी.एल. सिन्हा, उम्र 45 वर्ष, निवासी रामनगर वार्ड नंबर 07, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
आरोपी का उक्त कृत्य बी.एन.एस.एस. (BNSS) की धारा 170 के तहत निवारक गिरफ्तारी की श्रेणी में आने पर उसके विरुद्ध धारा 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत इस्तगाशा तैयार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गया।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी नियम विरुद्ध दुकान संचालन करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जंज्ञानी

