इंदौर 

 

 

थाना संयोगितागंज पुलिस ने अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर 3 आरोपियो  गिरफ्तार

 

 

 

 

पुलिस थाना संयोगितागंज पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी तीन संदिग्ध व्यक्तियो गुरवारिया हाट के पास संदिग्ध वाहन के साथ खड़े हैं ,,मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चेकिंग अभियान चला कर गुरवारिया हाट के पास थाना संयोगितागंज में चोरी के वाहनो के साथ 1. अनवर साह उर्फ अत्रू साह पिता हबीब साह उम्र 50 वर्ष नि. मुडला बारोल तहशील नरसिंहगढ़ जिला राजगड 2. जीवन वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 24 वर्ष नि. ग्राम वीरम पिपलिया तहशील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ 3. विशाल खरे पिता पवन खरे उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम मण्डावर तहसील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ को 36 मोटरसायकल कीमती लगभग 25 लाख रुपये के साथ पकड़ लिया आरोपी अनवर उर्फ अन्नू साह ने पूछताछ में बताया कि मध्यप्रदेश के इन्दौर, भोपाल, महू, पीथमपुर, महाराष्ट्र व अन्य जगहों से कई वाहन चोरी कर जीवन वर्मा व विशाल खरे को बेचाते थे,, पुलिस टीम  आरोपियो से अन्य पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर और भी चोरी के वाहन मिलने की संभावना है। आरोपी अनवर साह उर्फ अन्नू साह पिता हबीब साह उम्र 50 वर्ष नि. मुडला बारोल तहशील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ के म.प्र. के अलग अलग जिले में कुल 46 अपराधिक केस दर्ज है ,, इस पूरे प्रकरण में महत्वपूर्ण  भूमिका. के पी. एस. यादव, उपनिरीक्षक अरविन्द खत्री उइनि सत्यजीत चौहान थाना छोटी ग्वालटोली, प्र. आर उमाशंकर शुक्ला, प्रआर. कालीचरण, प्र.आर. संजय मिश्रा, प्र.आर. उदय सिंह, प्रआर. लोकेश थाना छोटीग्वालटोली, आर.946 संदीप, आर. ललित, आर. जगदीश पाटित, आर. धनश्याम, आर विजय यादव, आर. सतेन्द्र, सैनिक श्यामू की सराहनीय  रही।

 

 

 

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version