// प्रेस-विज्ञप्ति //

दिनांक – 29.09.2026

थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी

▪️ ग्राम बरहटा, खुटहा टोला एवं खिरवा के पारधी डेरों में पुलिस की दबिश

▪️ जमीन के नीचे प्लास्टिक के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था महुआ लहान

▪️ करीब ₹25,000 कीमत का महुआ लहान मौके पर किया गया नष्ट

 

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरहटा, खुटहा टोला एवं खिरवा में कार्रवाई की गई।

 

कार्यवाही का विवरण

 

दिनांक 29.09.2026 को थाना विजयराघवगढ़ पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरहटा, खुटहा टोला एवं खिरवा स्थित पारधी डेरों में दबिश दी गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कुछ पुरुष सदस्य मौके से भाग गए।

 

पुलिस टीम द्वारा डेरों एवं आसपास के स्थानों पर सर्चिंग की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में महुआ लहान प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर जमीन के नीचे गाड़कर छिपाया हुआ मिला।

 

पुलिस द्वारा बरामद महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग ₹25,000/- कीमत का महुआ लहान नष्ट किया गया।

 

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उनि रामकुमार झारिया, सउनि जगदीश पाण्डेय, सउनि जयराम साकेत, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक नीलेश सिंह, महिला आरक्षक जयंती उइके एवं प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply