दमुआ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार थाना दमुआ प्रांगण में प्रोजेक्टर के माध्यम से गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
🖊️इस वर्ष एकता परेड की थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रही। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की आंतरिक सुरक्षा एवं विशेष बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियानों पर आधारित परेड प्रस्तुत की गई। साथ ही नक्सलवाद की उत्पत्ति, उसके प्रभाव और उन्मूलन को दर्शाती झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।
🖊️थाना प्रांगण में आयोजित इस प्रसारण के दौरान पुलिस स्टाफ, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया गया।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
Trending
- हरि नाम के स्मरण और सद्कर्मों से ही सार्थक होता है मानव जीवन : पं. विपिन बिहारी जी महाराज
- प्रेम विवाह के लिए दबाव, इनकार करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार-
- राज्य स्थापना दिवस पर अटल जी को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
- शासकीय कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, अब अस्पताल में नहीं करना होगा भुगतान
- रक्तदान करने वाले सेवाभावी लोगों का विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया सम्मान, बोले— रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं।
- छिंदवाड़ा :नकली और अवैध शराब पर आबकारी विभाग सख्त, दुकानदारों को जारी हुए निर्देश
- केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची में मध्यप्रदेश से केवल 05 नाम, उनमें रतलाम के उप निरीक्षक विष्णुदयाल जोशी भी शामिल
- झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र विगत
