छिंदवाड़ा | आबकारी विभाग

नकली एवं अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने जिले में जागरूकता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इसे लेकर मदिरा दुकान संचालकों और विभागीय मैदानी अमले की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश👇
🔹 मदिरा की वास्तविकता जांचने के लिए निर्धारित QR कोड स्कैन कर सत्यापन करें।
🔹 बोतल की सील और लेबल की जांच करें।
🔹 संदिग्ध शराब की बिक्री एवं अवैध परिवहन की सूचना तुरंत विभाग को दें।
🔹 केवल अधिकृत मदिरा दुकानों से ही खरीदारी करें।
🔹 ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नकली शराब के खतरों के प्रति जागरूक करें।
अवैध शराब की सूचना मिलने पर सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करें।

आबकारी विभाग की आमजन से अपील
संदिग्ध या अवैध शराब का सेवन न करें। ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी नजदीकी आबकारी कार्यालय या विभागीय अधिकारियों को दें।

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।

सावधान रहें! नकली शराब से बचें, अपनी और अपनों की सुरक्षा करें। *ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा_ अमित मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version