सार्वजनिक स्थानों में बैठकर शराब पीने वालों को समझाईस देकर सख्त कार्यवाही करने हेतु चेतावनी दी गई ।
सक्षिप्त विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिए गए हैं प्राप्त निर्देशों के पालन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा के मार्गदर्शन मे दिनांक 05/05/2026 की रात्रि छिन्दवाडा शहर के तीनो थाना देहात,कुण्डीपुरा,कोतवाली की संयुक्त टीम गठित कर छिन्दवाडा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित होटल,ढाबा एवं सार्वजनिक स्थलों की सघन चैकिंग की गई चैकिंग के दौरान होटल एवं ढाबा संचालकों को आवश्यक दस्तावेज संधारित करने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा स्पष्ट रुप से निर्देशित किया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । कार्यवाही दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को समझाईस दी गई एवं भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने हेतु चेतावनी दी गई ।
मुख्य भूमिकाः- निरी.गोविंद सिंह राजपूत थाना देहात, निरी. आशीष धुर्वे थाना कोतवाली, सउनि नितेश ठाकुर,आर. सौरभ,आर. शेरसिंह, थाना देहात आ, आर.सतेन्द्र,आर. राजेन्द्र (थाना कोतवाली),
