लोकेशन नौरोजाबाद/ उमरिया

उमरिया 8मार्च 2026। तेंदुए ने किया बंदर का शिकार वीडियो हुआ वायरल। ग्रामीणों में दहशत का माहौल। हम बात कर रहे है उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोणी, और ग्राम बंधवाटोला की जहां ग्राम पोणी में बीते दिन तेंदुए ने बंदर का शिकार किया जिसे देख ग्रामीणों में दहशत बन गई और बताया गया कि कल बंधवाटोला के पुल के पास तेंदुए का मूवमेंट देखा गया। ग्रामीणों में डर भय लगा हुआ है क्योंकि रोजाना बिरसिंहपुर पाली मार्केट के लिए ग्रामीणों का आवागवन लगा रहता है कभी भी आवागवन के दौरान तेंदुआ अटैक न कर दे इसीलिए डर बना हुआ है ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि गांव में छोटे छोटे बच्चे भी खेलते रहते है उन पर भी तेंदुआ अटैक कर सकता है जिस तरह तेंदुए ने बंदर को घसीट कर ले गया है और बच्चों का वजन ही कितना होता है। बच्चों को भी तेंदुआ अपना शिकार बना सकता है। ग्रामीणों की मांग है कि तेंदुआ को गांव से दूर किया जाए जिससे गांव वासियों को कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े।

वन विभाग के अधिकारी से किया गया संपर्क

जब क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारी संतोष तिवारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि विभाग की नजर तेंदुए पर बनी हुई है और उसके एक एक मूवमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पोणी में तेंदुए ने बंदर का शिकार 3 से 4 दिन पहले किया था इसकी जानकारी मिलते ही विभाग अलर्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को भी समझाइश दी गई है कि रात के समय पर आवागवन न करे। तेंदुए के हर एक मूवमेंट पर विभाग की कड़ी नजर है।

संवाददाता इनायत अहमद

Comments are closed.

Exit mobile version