रायपुर
तात्यापारा के 18 परिवारों का पूरा हुआ पक्के घर का सपना: विधायक राजेश मूणत ने सौंपे ‘मोर जमीन मोर मकान’ के अनुज्ञा पत्र
रायपुर: राजधानी के रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास और अंत्योदय का संकल्प धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत तात्यापारा वार्ड (वार्ड क्र. 36) के 18 पात्र परिवारों को उनके स्वयं के भूखंड पर पक्का मकान बनाने हेतु ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना के अनुज्ञा पत्र (Approval Letters) वितरित किए।
विधायक निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम जोन-7 की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। लंबे समय से कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों के लिए यह पल खुशियों की नई सौगात लेकर आया।
“गरीब की छत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” – राजेश मूणत
हितग्राहियों को बधाई देते हुए श्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन ‘हर सिर पर पक्की छत’ सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा:
“रायपुर पश्चिम मेरा परिवार है। यह अनुज्ञा पत्र केवल कागज़ नहीं, बल्कि इन परिवारों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य की नींव है। आर्थिक तंगी अब किसी गरीब के मकान निर्माण में बाधा नहीं बनेगी।”
प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों की सक्रियता
जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने बताया कि विधायक मूणत के मार्गदर्शन में वार्ड स्तर पर टीम सक्रिय है ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने हितग्राहियों को आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य के दौरान भी उन्हें हर संभव तकनीकी और प्रशासनिक सहायता प्रदान की जाएगी।
लाभान्वित हुए ये परिवार
अनुज्ञा पत्र पाने वालों में शमीम बानो, गणेश निषाद, नेमकुंवर देवांगन, भरत बरवे, राजेंद्र कुमार, बीना बाई उबाले, मनोहर साहू, कम्मु बाई निर्मलकर, फुलू साहू, लक्ष्मी बाग गडा, संगीता राव बाउने, अंजलि निर्मलकर, गुरुवारू बाघ, यामनी तिवारी, संजय भोंडेकर, साधना बागड़े और नंदी शर्मा शामिल हैं।
अपना पक्का घर बनाने की अनुमति मिलने पर सभी हितग्राहियों ने विधायक राजेश मूणत और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- नवरात्रि पर कुमकुमार्चन पूजा, कन्या भोज एवं गरबा का आयोजन
- डोडा चुरा माफिया पर बड़ा प्रहार सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4.2 टन डोडा चूरा जब्त; गेहूं की बोरियों की आड़ में हो रही थी तस्करी*
- भक्ति की अनूठी मिसाल: हाथों में दीपक लिए घुटनों के बल 150 सीढ़ियां चढ़कर जागेश्वरी माई के दरबार पहुंचे छोटू लोधी
- नवरात्रि पर्व को लेकर थाना कुठला में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील
- बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
- मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
- सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)