कटनी
जिला रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा
ढीमरखेड़ा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधि, गणेश उत्सव समितियों के सदस्य, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने, महिलाओं एवं बच्चों से अभद्रता करने अथवा शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में डीजे एवं लाउडस्पीकर की आवाज सीमित रखने के निर्देश दिए गए। परीक्षाओं को देखते हुए पंडालों में कम आवाज में साउंड बजाने तथा रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे नहीं बजाने की हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने पर साउंड सिस्टम जब्त कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने सभी पंडालों में सुरक्षा, सीसीटीवी, स्वयंसेवकों की व्यवस्था और सुरक्षित विद्युत वायरिंग पर जोर दिया। विसर्जन जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग एवं घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में राजेश त्रिपाठी, राधेश शर्मा, रामखिलावन मिश्रा, सुरेश सोनी, कमलेश रजक, विनय ज्योतिषी, चन्द्रभान यादव, संदीप तिवारी, विजय यादव, आकाश बर्मन, शोले नामदेव, पिंटू रजक, सोनू गौतम सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
