*कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सिवनी (म.प्र.)*
*थाना डुण्डासिवनी*
*दिनांक : 12/07/2026*
♦️ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल
♦️ ₹7,27,000 का चोरी का मशरूका जप्त
♦️ डुण्डासिवनी की 4 एवं कोतवाली की 1 कुल 5 चोरी की घटनाएं खुलीं
पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं SDOP सिवनी श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डुण्डासिवनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
घटना का विवरण:
दिनांक 29.06.2026 को प्रार्थिया रजनी पति अनिल पंचेश्वर, निवासी ड्रीम लैण्ड सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार सहित मैहर दर्शन गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी एवं नगद रुपये चोरी कर लिए गए।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डुण्डासिवनी में अपराध क्रमांक 342/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्रवाई एवं खुलासा:
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री चैनसिंह उइके के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, संदेहियों से पूछताछ की गई एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया गया।
तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 05 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में सभी आरोपियों ने डुण्डासिवनी क्षेत्र में घटित 04 चोरी एवं कोतवाली क्षेत्र में घटित 01 चोरी सहित कुल 05 चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सम्पूर्ण मशरूका जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. आमिर पिता शफीक खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी अशोक वार्ड, थाना कोतवाली
2. आशीष पिता सुधीर वास्त्री, उम्र 33 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड, थाना कोतवाली
3. अमन पिता हरिकिशन चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी मंगलीपेठ, थाना कोतवाली
4. इरशाद पिता जब्बार खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी गुरुनानक वार्ड, थाना कोतवाली
5. अंकित पिता नेमीचंद सिहोसे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ड्रीमलैण्ड सिटी, थाना डुण्डासिवनी
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर सभी को जिला जेल सिवनी भेजा गया।
जप्त मशरूका – कुल कीमत ₹7,27,000
1. नगदी – ₹28,440
2. सोने का रानी हार – 01 नग
3. सोने की अंगूठी – 01 नग
4. सोने की लौंग – 01 नग
5. चांदी की बड़ी पायल – 01 जोड़ी, छोटी पायल – 02 जोड़ी
6. चांदी का सिक्का – 01 नग
7. मोटर सायकिल – 02 नग
*सराहनीय भूमिका:*
इस कार्यवाही में निरीक्षक श्री चैनसिंह उइके के नेतृत्व में सउनि निसार खान, सउनि बालकृष्ण त्रिगाम, प्र.आर. नितेश राजपूत, संजय यादव, योगेन्द्र चौहान, रणजीत पटले, संजू उइके, आर. आशीष ठाकरे, रवि धुर्वे, रघुराज यादव, धनराज बरकडे, हिमेन्द्र सहारे, मोहसीन आजमी, नीरज दुबे, अजय मिश्रा, खिलेन्द्र गौतम की सराहनीय भूमिका रही।
—
रिपोर्ट:- जितेंद्र बघेल

