डिप्टी सीएम अरुण साव ने की PWD कार्यों की समीक्षा: गुणवत्ता और पारदर्शिता से समझौता नहीं, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
नया रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री माननीय श्री अरुण साव ने आज न्यू सर्किट हाउस, अटल नगर नया रायपुर में लोक निर्माण विभाग के विभागीय कार्यों की दो दिवसीय समीक्षा बैठक के पहले दिन की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, उनकी गुणवत्ता और उन्हें पूरा करने की समय सीमा पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपमुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े प्रोजेक्ट्स में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और सड़क तथा अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना और पूरी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है। बैठक में निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए श्री साव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना के साथ काम करें। उन्होंने विभाग के लक्ष्यों को समय पर हासिल करने और विकास कार्यों में गति लाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के नागरिकों को शीघ्र मिल सके।WhatsApp Image 2026 05 07 at 18.55.44
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version