डिंडौरी मध्यप्रदेश
नागपुर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
डिंडोरी, 22 मार्च।
पुलिस विभाग द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम डिंडोरी में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
यह स्वास्थ्य शिविर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर के संचालन में प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार कुंवर सिंह ओलाड़ी के नेतृत्व में एएसआई संतोष प्रधान, प्रधान आरक्षक रघुराई प्रजापति, आरक्षक केशव प्रसाद कोकड़िया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में नागपुर (महाराष्ट्र) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत रघुवंशी, चिकित्सक डॉ. विकास टिके, सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विकाश तेकाम तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. दीपक ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं लैब टेक्नीशियन नंदकुमार ठाकुर ने जांच संबंधी सेवाएं प्रदान कीं।
स्वास्थ्य शिविर में लगभग 400 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया गया।
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर की लाभार्थियों ने सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के जनहितकारी और कर्मचारी हितैषी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

