ग्रामीण की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची अंबाडा पुलिस, महिला को सकुशल परिजनों को सौंपा

जुन्नारदेव अंबाडा। अंबाडा क्षेत्र में डायल-112 पुलिस टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से भटकी एक महिला को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला सकुशल अपने परिवार के पास पहुंच सकी।

🖊️जानकारी के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते एक महिला अपने घर से निकल गई थी और अंबाडा क्षेत्र में इधर-उधर घूमते हुए पाई गई। महिला को भटकता देख एक जागरूक ग्रामीण ने तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

🖊️सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद पुलिस चौकी अंबाडा, थाना जुन्नारदेव के माध्यम से महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस टीम ने महिला को सकुशल उसके घर पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

🖊️महिला के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

👮 पुलिस ने की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति भटकता हुआ या संकट की स्थिति में दिखाई दे तो तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। समय पर दी गई सूचना किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

पुलिस चौकी अंबाडा, थाना जुन्नारदेव — सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता भी।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Comments are closed.

Exit mobile version