इंदौर
ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी खोया पर्स वापिस लौटाया
इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में शाम के समय यातायात के संचालन में सेवा के दौरान ट्रैफिक प्रहरी विशाल पाटिल, योगेश इंगले को सड़क पर एक पर्स गिरा हुआ मिला। ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए उन्होंने तत्काल पर्स को सुरक्षित रख यातायात पुलिस अधिकारी को बताया। जांच करने पर उसमें नगद राशि एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए गए। दस्तावेजों के आधार पर पर्स मालिक से संपर्क कर संबंधित व्यक्ति को बुलाकर आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत पर्स एवं उसमें रखी नगद राशि सुरक्षित रूप से वापस लौटा दी गई।
पर्स प्राप्त करने वाले नागरिक ने ट्रैफिक प्रहरी की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
