भाटापारा। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए अवैध देशी शराब लाकर भाटापारा में खपाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का भाटापारा शहर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कड़े निर्देशों पर आबकारी एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले का खुलासा करते हुए भाटापारा शहर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि महासती वार्ड निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी गोंदिया (महाराष्ट्र) से ट्रेन द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब लाकर बिक्री के लिए अपने घर में छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु उप निरीक्षक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के ठिकाने पर दबिश दी, जहाँ बेड के नीचे बैग में छिपाकर रखी गई नागपुर डिस्टिलर्स की 100 पाव देशी शराब बरामद की गई।
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने बताया कि माता देवालय वार्ड निवासी विक्रम थरानी उसे पैसे देकर ट्रेन से गोंदिया भेजता था और भाटापारा स्टेशन पहुँचने पर होंडा एक्टिवा (CG 22 T 3921) से शराब की डिलीवरी की जाती थी। इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने विक्रम थरानी के किराये के मकान पर भी रेड मारी, जहाँ से 30 पाव शराब और बिक्री के नगद रुपये जप्त किए गए।
कार्रवाई के दौरान कुल 130 नग (11.7 लीटर) सीलबंद नागपुर डिस्टिलर्स देशी शराब, बिक्री की रकम और तस्करी में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी जप्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी (50 वर्ष) और विक्रम थरानी (40 वर्ष) के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिपोर्ट, मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- गुमशुदा बालक को चौकी निवार पुलिस ने जम्मू-कटरा से किया दस्तयाब, परिजनों को किया सुपुर्द
- चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा: क्षमता से अधिक भरा हाइवा वाहन जप्त चेकिंग के दौरान ।
- गणेश उत्सव में पुरानी बस्ती थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल दल-बल के साथ मुस्तैद, लाखे नगर में संभाली व्यवस्था
- विद्यार्थियों से रूबरू हुए एसपी, कानून से लेकर साइबर सुरक्षा तक समझाए अधिकार और जिम्मेदारियां
- “अपराधियों तक पहुंचने में वैज्ञानिक सबूत बनेंगे हथियार, डिंडौरी पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन”
- आजादी के वर्षों बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण
- बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट-अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- 27 दिन मैदान के लिए संघर्ष, 28वें दिन जिंदगी बचाने का संकल्प
