Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
c81d791e 5029 43de 8ba9 5c213a5d5ba9

शराब भट्ठी लोहारा हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, तत्कालीन TI मुकेश सिंह की विवेचना रही अहम

November 12, 2026
fa2cb920 a3d7 4301 8146 037388fb50d9

हजारों करोड़ रुपये के कथित कारोबार की जांच।

November 12, 2026
2ec5c1f1 afce 4faf bb73 dc76828e692e

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • शराब भट्ठी लोहारा हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, तत्कालीन TI मुकेश सिंह की विवेचना रही अहम
  • हजारों करोड़ रुपये के कथित कारोबार की जांच।
  • नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
  • दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर बैठक हुई सम्पन्न
  • अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी विजय उर्फ गुड्डा पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित
  • नीमच पुलिस अधीक्षकर राजेश व्यास ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार सहित टीम के 8 जवानों को 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से किया सम्मानित
  • नीमच में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुवे
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *ट्रिपल इंजन की सरकार में भी अधूरा फ्लाईओवर, सांसद की चेतावनी और समय-सीमा दोनों बेअसर!*
क्षेत्रीय खबर

*ट्रिपल इंजन की सरकार में भी अधूरा फ्लाईओवर, सांसद की चेतावनी और समय-सीमा दोनों बेअसर!*

PolicewalaBy PolicewalaNovember 11, 2026No Comments6 Views
WhatsApp Image 2026 11 11 at 17.34.24

*एफआईआर की चेतावनी पर कार्रवाई कब….?*
अनूपपुर। अनूपपुर के निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज को लेकर अब जनप्रतिनिधियों के दावों, प्रशासनिक जवाबदेही और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार, प्रदेश में भाजपा की सरकार और स्थानीय निकाय में भी भाजपा का नेतृत्व होने के बावजूद अनूपपुर की जनता को एक फ्लाईओवर के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है।
इसे ही राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में ट्रिपल इंजन की सरकार कहा जाता है, लेकिन जब जनता को बुनियादी सुविधा ही समय पर नहीं मिल रही, तो इस व्यवस्था की जवाबदेही कौन तय करेगा…?
*सबसे बड़ा सवाल 10 जुलाई की चेतावनी का क्या हुआ…?*
जब शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने स्वयं 10 जुलाई को आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सख्त चेतावनी दी थी, तब आखिर उस चेतावनी का क्या हुआ…?
सांसद ने जुलाई-अगस्त माह में स्पष्ट दावा किया था कि अक्टूबर तक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और दीपावली के पूर्व आम जनता के लिए आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि यदि निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
लेकिन अब अक्टूबर भी बीत गया और दीपावली भी गुजर गई। इसके बावजूद फ्लाईओवर अधूरा है। जनता को आज भी लगभग 5 से 6 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में सांसद द्वारा निर्धारित की गई समय-सीमा और एफआईआर की चेतावनी दोनों ही अब सवालों के घेरे में हैं।

*सांसद की चेतावनी के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं……?*

भारतीय गण वर्ता पार्टी (भगवा पार्टी) के जिला महामंत्री वरुण चटर्जी ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सांसद ने स्वयं निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी, तो अब तक जिम्मेदारों के विरुद्ध क्या कार्रवाई हुई? क्या सांसद की चेतावनी को संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी ने गंभीरता से नहीं लिया? अथवा जनप्रतिनिधियों की घोषणाएं और चेतावनियां केवल बैठकों तथा सार्वजनिक मंचों तक ही सीमित रह गई हैं?
उन्होंने कहा कि अनूपपुर की जनता रोजाना परेशानी झेल रही है। लगभग 5 से 6 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। समय, ईंधन और धन की बर्बादी के साथ आम नागरिकों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ऐसी कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद जगे।
*ट्रिपल इंजन की सरकार में आखिर जवाबदेह कौन?*
वरुण चटर्जी ने सवाल उठाया कि जब केंद्र, प्रदेश और स्थानीय निकाय में भाजपा की सरकार है, सांसद भाजपा की हैं और प्रदेश तथा स्थानीय स्तर पर भी भाजपा का नेतृत्व है, तब अनूपपुर की जनता को राहत दिलाने के लिए समन्वित प्रयास क्यों नहीं दिखाई दे रहे? क्या स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों की आवाज सुनना बंद कर चुका है? क्या जनता की समस्याओं से प्रशासन और जिम्मेदार विभागों का कोई सरोकार नहीं रह गया है?
उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, मंत्री और नगर पालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष में से आखिर कौन इस समस्या की जिम्मेदारी लेकर आगे आएगा? यदि सांसद की घोषणा के अनुरूप समय-सीमा में काम पूरा नहीं हुआ, तो अब संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की पहल कौन करेगा….?

*निर्माण एजेंसी ब्लैकलिस्ट हो, अधिकारियों की भूमिका की हो जांच*

वरुण चटर्जी ने मांग की कि निर्माण में लगातार हो रही देरी के कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली और अनुबंध की शर्तों की समीक्षा कर नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। सेतु निर्माण विभाग के एसडीओ और संबंधित इंजीनियर, जिनके जिम्मे निर्माण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है, उनकी भूमिका की भी जांच हो। यदि लापरवाही प्रमाणित होती है तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन केवल समय-सीमा बढ़ाने और आश्वासन देने तक सीमित न रहे, बल्कि वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा कराए।
जनता को अब नई तारीख नहीं, बल्कि फ्लाईओवर पर वास्तविक आवागमन शुरू होने की आवश्यकता है।
*जनता के कटघरे में जवाबदेही के ये सवाल वरुण चटर्जी ने पूछे हैं कि -*
10 जुलाई की सांसद की चेतावनी का क्या हुआ? अक्टूबर तक निर्माण पूरा नहीं होने और दीपावली से पहले आवागमन शुरू नहीं होने पर अब तक एफआईआर दर्ज कराने की पहल क्यों नहीं हुई?*ट्रिपल इंजन की सरकार में भी अधूरा फ्लाईओवर, सांसद की चेतावनी और समय-सीमा दोनों बेअसर!*

10 जुलाई की सांसद की चेतावनी का क्या हुआ? अक्टूबर तक निर्माण पूरा नहीं होने और दीपावली से पहले आवागमन शुरू नहीं होने पर अब तक एफआईआर दर्ज कराने की पहल क्यों नहीं हुई?
निर्माण एजेंसी पर क्या कार्रवाई हुई? निर्धारित समय-सीमा चूकने के बाद भी एजेंसी के विरुद्ध अनुबंध के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी? सेतु निर्माण विभाग के एसडीओ और संबंधित इंजीनियर की निगरानी में निर्माण कार्य की प्रगति और देरी की जांच कब होगी?
ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ जनता को कब मिलेगा? जब तीनों स्तरों पर भाजपा का नेतृत्व है, तब भी अनूपपुर की जनता को राहत क्यों नहीं मिल पा रही?
जनप्रतिनिधियों की चेतावनी का सम्मान कौन कराएगा? क्या प्रशासन जनप्रतिनिधियों की बातों और जनता की शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है?
जनता को अतिरिक्त 5-6 किलोमीटर के चक्कर से मुक्ति कब मिलेगी? आखिर फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने की निश्चित और जवाबदेह समय-सीमा कौन बताएगा?
अनूपपुर की जनता अब केवल आश्वासन सुनना नहीं चाहती। सांसद द्वारा घोषित अक्टूबर और दीपावली की समय-सीमा बीत चुकी है। ऐसे में अब जिम्मेदार अधिकारियों, निर्माण एजेंसी और प्रशासन को सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए कि निर्माण में देरी का कारण क्या है और कार्रवाई कब होगी। यदि घोषित समय-सीमा का पालन नहीं हो सका तो उसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
सवाल सिर्फ एक फ्लाईओवर के अधूरे निर्माण का नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के वादों,प्रशासनिक जवाबदेही और जनता के प्रति शासन की जिम्मेदारी का है।आखिर अनूपपुर की जनता को राहत के लिए और कितनी दीपावलियों का इंतजार करना पड़ेगा…?

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

November 12, 2026
WhatsApp Image 2026 11 12 at 16.13.43

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

November 12, 2026
WhatsApp Image 2026 11 12 at 15.30.06

अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी विजय उर्फ गुड्डा पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित

November 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026922
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026805
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
c81d791e 5029 43de 8ba9 5c213a5d5ba9 Policewala

शराब भट्ठी लोहारा हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, तत्कालीन TI मुकेश सिंह की विवेचना रही अहम

By PolicewalaNovember 12, 20260

CCTV फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों से साबित हुआ हत्या का जुर्म, ADJ न्यायालय बालोद ने…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
fa2cb920 a3d7 4301 8146 037388fb50d9

हजारों करोड़ रुपये के कथित कारोबार की जांच।

November 12, 2026
2ec5c1f1 afce 4faf bb73 dc76828e692e

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

November 12, 2026

दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

November 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
c81d791e 5029 43de 8ba9 5c213a5d5ba9

शराब भट्ठी लोहारा हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, तत्कालीन TI मुकेश सिंह की विवेचना रही अहम

November 12, 2026
fa2cb920 a3d7 4301 8146 037388fb50d9

हजारों करोड़ रुपये के कथित कारोबार की जांच।

November 12, 2026
Visitors
2034581
This Month : 29486
This Year : 606498
Total Users : 1608818
Views Today : 2983
Total views : 6433784
Who's Online : 10
Server Time : 2026-11-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.