दुर्ग। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, 16,100 रुपये नगद और एक स्कूटी सहित कुल 3 लाख 97 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड पर घेराबंदी कर पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू (27), मोंटी अरोरा (32) और मोहम्मद आफताब (24) को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 521/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख), 27(क) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़








