कटनी 

 

टीकाकरण से पहले पालकों की सहमति लेना है जरूरी

 

सर्वाकल कैंसर रोकथाम के लिए लगाए जा रहे टीके

 

महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शासन द्वारा एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। तहसील ढीमरखेडा में अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को यह वैक्सीन लगाई जा सके, इसको लेकर मंगलवार को एसडीएम निधि सिंह गोहल की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के कैंसर) की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन उमरियापान अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में लगाई जा रही है। यह वैक्सीन 14 वर्ष से सवा 15 वर्ष तक की बालिकाओं

 

को लगाई जाएगी। टीकाकरण से पहले पालकों की सहमति लेना आवश्यक होगा, जो शासन द्वारा निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ओटीपी के माध्यम से ली जाएगी। अस्पताल में वैक्सीन लगाने के दौरान बरती जाने वाली सभी सावधानियों के संबंध में चिकित्सकों को आवश्यक जानकारी दी गई। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

 

अधिकारी कर्मचारी उपस्थित

 

इस बैठक में बीएमओ डा. बी.के. प्रसाद, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.एस. मरावी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं सभी कर्मचारी उपस्थित

 जितेंद्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version