झांसी – मनस्विनी द्वारा आज यात्रिक होटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता के निर्देशन में तथा अध्यक्ष रजनी सेठ की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सुनीता रवि शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि ज्ञानस्थली स्कूल की श्रीमती अर्चना गुप्ता रजनी गुप्ता श्रीमती सुषुम शिवहरे श्रीमती वर्षा राय अध्यक्ष रजनी सेठ सचिव निधि नगरिया कोषाध्यक्ष संयोगिता सेन इत्यादि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वीरांगनाओं के भेष में परफॉर्मेंस रहा। अर्चना गुप्ता ने- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, निधि नगरिया- रानी लक्ष्मीबाई, आयुषी गुप्ता- झलकारी बाई, रजनी सेठ – रानी पद्मावती, रीमा गुप्ता -अरुणिमा सिन्हा, नंदिनी अग्रवाल- जोधा बाई, मीनू चावला- अकबर, रश्मि महेंद्रू -इंदिरा गांधी, दिव्या गुप्ता -निर्मला सीतारमण, कल्पना सेठ- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, माधुरी गुप्ता- लता मंगेशकर, शशि सरावगी- अनुराधा पौडवाल, दिव्या गुप्ता- निर्मला सीतारमण, संयोगिता सेन- रानी संयोगिता, अर्पणा द्विवेदी – फूलन देवी और रजनी गुप्ता ने मालिनी अवस्थी के वेष में परफॉर्मेंस दी।
विनर रही अपर्णा द्विवेदी फूलन देवी के रूप में द्वितीय स्थान पर आयुषी गुप्ता झलकारी बाई के रूप में तथा इंदिरा गांधी के रूप में रश्मि महेंद्र तृतीय स्थान पर रही।
रजनी गुप्ता ने कहा कि मनस्विनी का अर्थ है संस्कारों से परिपूर्ण नई और हम सभी सदस्य आए हर वर्ष कुछ नए प्रयोग करती हैं इस बार हमने भारत की वीरांगनाओं के वेश धर उसे जीवंत कर सभी को अपने अमर इतिहास से प्रेरणा देने की कोशिश की है।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता श्रीमती सुनीता रवि शर्मा श्रीमती अर्चना गुप्ता श्रीमती वर्षा राय श्रीमती सुषुम शिवहरे अर्पणा द्विवेदी रजनी वर्मा शालू गर्ग अंजू सोनी सीमा शर्मा आरती शांडिल्य आशा गुप्ता शकुन गुप्ता आरती शर्मा रचना सोनी कामिनी गुप्ता वंदना राई रश्मि रावत रीमा गुप्ता इत्यादि शामिल हुए।
अतिथियों ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी और प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम का सुंदर संचालन रजनी गुप्ता ने और सचिव निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – रजनी गुप्ता , झांसी
