नीमच जिले के सिंगोली कस्बे में स्थित जैन मंदिर में दिनांक 06 07.11.26 की दरमियानी रात चोरी करने वाली शातिर गैंग के 02 आरोपीयों को बल्क मात्रा में अवैध जहरीली शराब जप्त कर, चुराया गया मनुका बरामद करने में पुलिस थाना सिंगोली टीम ने सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद हर्ष राठौर के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस थाना सिंगोली द्वारा मंदिरों में चोरी करने वाली गैंग के 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07.11.2026 को फरियादी श्री विनोद गांधी निवासी सिंगोली जिला नीमच के द्वारा पुलिस थाना सिंगोली पर रिपोर्ट किया गया कि दिनांक 06-07.11.2026 की दरमियानी रात अज्ञात आरोपीयों के द्वारा कस्बा सिंगोली में स्थित जैन मंदिर में खिडकी को तोड कर अन्दर घुस कर मंदिर के अन्दर रखी दान पेटी को तोड कर उसमें रखी हुई दान राशि, 01 चांदी का नारियल, 02 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सिगोली पर अपराध क्रमांक 189/26 धारा 331 (4) 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना को गभीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास द्वारा चोरी की घटना में सम्मिलित आरोपोयों की धरपकड हेतु अनुविभागीय अधिकारी जावद पुलिस हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना सिंगोली की एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना स्थल पर सूचना प्राप्त होते ही फॉरेन्सिक टीम फिरंग प्रिंट एक्पर्ट एव डॉग स्कवाड को तलब किया जाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर साक्ष्य सकलित किए गए।
थाना सिगोली की विशेष टीम के द्वारा कस्बा सिंगोली में लगे 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सूचना तंत्र को सक्रिय कर सूचनाएं प्राप्त कर चोरी की घटना में सम्मिलित 02 व्यक्तियों को बल्क मात्रा में जहरीली अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंगोली पर अन० कं० 190/26 धारा 34 (2).49 (क) आव. अधि. का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपीयों से बारीकी से पूछताछ कर दिनांक 06-07.11.2026 की दरमियानी रात जैन मंदिर सिंगोली में हुई वोरी करना स्वीकार किया गय जिनकी स्वीकारोक्ति उपरान्त चोरी किया गया मश्रुका बरामद किया गया। आरोपीयों द्वारा पूर्व में दिनांक 28.08.26 को ग्राम पलासिया स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में की गई कलश चोरी करना भी स्वीकार किया गया । वा
जप्त सामग्री –
- 33,900 रू नगदी, 01 चांदी का श्रीफल, 02 चांदी के सिक्के कुल कीमती मश्रुका 46,900 रू नगदी 2. 60 लीटर जहरीली अवैध शराब, एक मारूती सुजूकी ओमनी कार कीमती 4,00,000/- रु
नाम आरोपीगण जो गिरफ्तार किए गए है –
- शंकरलाल मेहर पिता देवीलाल मेहर उम्र 42 ताल निवासी वार्ड नंबर 11 पीपलीपुरा सिंगोली
- हुसैन मंसूरी पिता कमरूद्दीन मंसूरी उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 11 पीपलीपुरा सिंगोली
पुलिस टीम उप निरीक्षक नसीम अहमद, उप निरीक्षक केपी सिंह, सउनि प्रभुलाल निनामा, प्रआर विशाल गंगवाल, आर० रविन्द्र पाटीदार, आर० केपी जाट, आर० रिंकु डांगी, आर० राहुल वर्मा, आर० महेन्द्र सिंह, आर० सुनील डिण्डोर, आर० वीरन्द्र आदि की विशेष भूमिका रही।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️







