शहडोल!- ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और युवा भाजपा विधायक शरद कोल एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली के लिए चर्चा में हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता मानने वाले विधायक शरद कोल ने आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर कार्यालय में एक मिसाल पेश की।

​दरअसल, जनपद कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुँची एक वृद्ध महिला की परेशानी पर जैसे ही विधायक शरद कोल की नजर पड़ी, उन्होंने बेहद गंभीरता और आत्मीयता के साथ उनकी पूरी बात सुनी। बुजुर्ग महिला की लाचारी को देखते हुए विधायक नें संवेदनशीलता दिखाई और बिना समय गंवाए मौके से ही दूरभाष (फोन) के माध्यम से संबंधित अधिकारी से बात की। उन्होंने अधिकारी को बुजुर्ग महिला की समस्या का तुरंत और धरातल पर निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए।

​”क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है, और परिवार के बुजुर्गों की सेवा व उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरा परम कर्तव्य है। किसी भी नागरिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।”

शरद कोल, विधायक ​क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं विधायक

​यह कोई पहला मामला नहीं है जब विधायक शरद कोल ने इस तरह जनता की मदद की हो। ब्यौहारी और जयसिंहनगर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि युवा विधायक आए दिन क्षेत्र के भ्रमण पर रहते हैं और लोगों की समस्याओं को निरंतर हल करने का प्रयास करते हैं। उनकी इसी सुलभता और काम करने के त्वरित अंदाज के कारण क्षेत्र की जनता उन्हें अपने सच्चे जनसेवक के रूप में देख रही है। मौके पर मौजूद आम नागरिकों ने भी विधायक शरद कोल की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।

 

 अजय पाल

Leave A Reply

Exit mobile version