देहात थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ दिन पहले ही चोरी के एक मामले में 2 महीने जेल में रहकर जमानत पर बाहर आया था और बाहर आते ही फिर से 2 बाइक चोरी कर लीं।

क्या है मामला?
10 सितंबर को पोआमा चौक निवासी विशाल ठाकुर की TVS Apache MP28.MZ.4118 अज्ञात चोर ने चुरा ली थी।रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 552/2026 धारा 303(2) BNS कायम हुआ।

TI गोविंद सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सस्ते दाम में बाइक बेचने की फिराक में है।घेराबंदी कर पकड़ा तो उसने काराबोह डैम के पास झाड़ियों में बाइक छुपाना कबूला।

जब्त मशरूका:
▪️ TVS Apache MP28.MZ.4118 – ₹78,000
▪️ काले रंग की बिना नंबर की Yamaha – ₹50,000
कुल – ₹1,28,000

आरोपी: गणेश पिता बाबूलाल कुमरे,28 वर्ष, बीसापुरकला,थाना मोहखेड़….आरोपी पर मोहखेड़ व सौंसर में पहले से चोरी,मारपीट,जुआ के केस दर्ज हैं।

महत्वपूर्ण भूमिकाः- निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक 779 सौरभ सिंह बघेल, आर. 275 सूरज सिंह चौहान, आर. 148 शेर सिंह, सायबर सेल से प्रआर. 811 नितिन, आर. 842 आदित्य की विशेष भूमिका रही: ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा _अमित मिश्रा

Comments are closed.

Exit mobile version