पुलिसवाला -19 मार्च से डायवर्टेड रहेगा यह रूट
छिंदवाड़ा। 19 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक श्री रामेश्वर धाम सिहोरा माल (सिवनी रोड) में आयोजित होने वाले सहस्र चंडी महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा विशेष यातायात मार्ग निर्देश (रूट डायवर्जन) जारी किए गए हैं।
आयोजन के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए निम्नलिखित मार्गों में बदलाव आवश्यकता अनुसार किया जाएगा: डायवर्जन स्थल वाहन का प्रकार मार्ग डायवर्टेड रूट (परिवर्तित मार्ग)
छिंदवाड़ा से चौरई और सिवनी जाने वाले सभी वाहन प्रिंस होटल चौराहा से अतरवाड़ा बायपास चौराहा, भानादेही, पिंडरई, चांद, पांजरा चौरई होते हुए जाएंगे। सिवनी- चौरई से आने वाली सभी गाड़ियां चौरई पांजरा, चांद, पिंडरई – भानादेही अतरवाड़ा होते हुए छिंदवाड़ा आएंगी।
पार्किंगः छिंदवाड़ा और चौरई दोनों दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रामेश्वर धाम मंदिर से 500 मीटर पहले ही पार्क किए जाएंगे।
विशेष प्रतिबंधः मुख्य मार्ग पर केवल यज्ञ स्थल जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को अनुमति होगी। अन्य सभी वाहनों का आवागमन इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा।
आपातकालीन सेवाएं (एंबुलेंस/फायर ब्रिगेड)
आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध मार्ग की व्यवस्था की गई है। अति आवश्यक परिस्थितियों में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ की सुविधा दी जाएगी। सहायता हेतु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
पुलिस कंट्रोल रूम 70491 29885
थाना चौरई: 9575419797
अमित मिश्रा _ब्यूरो छिंदवाड़ा
