अमित मिश्रा_ ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 06 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक विशेष यातायात अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, तेज गति से वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने तथा रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रामेश्वर चौबे के नेतृत्व में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी सहित सब इंस्पेक्टर दिवाकर मिश्रा जी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना रहा। पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार है—
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 270 प्रकरण, 81,000 रुपये समन शुल्क
बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 54 प्रकरण, 27,000 रुपये
रेड लाइट जंप करने पर 37 प्रकरण, 18,500 रुपये
तेज गति से वाहन चलाने पर 07 प्रकरण, 7,000 रुपये
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 62 प्रकरण, 31,000 रुपये
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 11 प्रकरण, 5,500 रुपये
वाहन पर नंबर प्लेट विधिवत न होने पर 33 प्रकरण, 16,500 रुपये
वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर 12 प्रकरण, 6,000 रुपये
वाहन का बीमा न होने पर 01 प्रकरण, 3,000 रुपये
इस प्रकार अभियान के दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 498 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 1,95,500 रुपये समन शुल्क वसूला गया। संबंधित प्रकरणों में इस्तगाशा तैयार कर न्यायालयीन कार्यवाही भी की गई।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित यात्रा करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

Comments are closed.

Exit mobile version