*छिंदवाड़ा रेलवे पुलिस की कार्यवाही :स्टेशन में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार 

 

♦️*संक्षिप्त विवरण* – 

 

पुलिस उप महानिरीक्षक रेल जबलपुर शिमाला प्रसाद, अति. पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्रीमति भावना मरावी, एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर अंकिता शुल्या के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की तलास गिरफ्तारी के प्रयास हेतु निर्देश प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभारी कार्यवाही करते हुये जीआरपी थाना छिंदवाड़ा द्वारा सफलता प्राप्त की गई।

 

दिनांक 27.03.2026 को फरियादी संजय बेले पिता रघुनंदन बेले उम्र 23 साल नि. ग्राम छिपन्या पिपरिया वार्ड नं. 2 थाना बोरदेही जिला बैतल का बोरदेही जाने के लिये स्टेशन छिंदवाड़ा आया था जिसका मोबाईल रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा के मुसाफिरखाना से अज्ञात बदमाश द्वारा मोबाईल सेमसंग कंपनी का कीमत 43,000/-₹ का चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र. 08/26 धारा 303(2)भा.न्या.सं. का कायम कर मामले को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा एवं आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक किया जाकर आरोपी को चिन्हित किया गया।

 

आरोपी द्वारा मुसाफिरखाना से फरियादी का मोबाईल कर मोटरसायकल यामाहा वाहन क्रमांक MP 28 BB 2360 से भागता हुआ पाया गया। जिसकी पता तलास हेतु टीम गठित की जाकर मुखबिर को मामूर किया गया। दिनांक 28.03.2026 को आरोपी द्वारा पुनः चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा में आया जिसे टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने हेतु रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा के गेट नम्बर 02 पर घेराबंदी की गई जो आरोपी द्वारा अपनी मोटरसायकल से भागते हुए मिलने पर तत्काल पीछा कर पकड़ा गया।

 

जिससे बारिकी से पूछताछ पर दिनांक 27.03.2026 को दोपहर के समय 3-4 बजे के लगभग रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा के मुसाफिरखाना मे एक सोते हुये व्यक्ति का सेमसंग कंपनी का लाईट पिंक कलर का मोबाईल चोरी कर भाग जाना फिर आज दिनांक 28.03.26 को पुनः चोरी करने के उद्देश्य से वाहन मोटर सायकल क्रमांक MP 28 BB 2360 से रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा आना बताया।

 

जिसके कब्जे से चोरी की मोबाईल सेमसंग S20 FE 5G कंपनी का लाईट पिंक कलर का कीमत 43,000 /- का पेश करने पर तथा आरोपी द्वारा चोरी करने में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल क्रमांक MP 28 BB 2360 कीमत लगभग 60,000 /-  कुल कीमत 1,03,000 /- (एक लाख तीन हजार रुपए) का जप्त किया गया।

 

सराहनीय भूमिका – 

 

थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने, प्र.आर. राकेश कुमार परतेती, आर. शुभम कराड़े, विजय कुमार, हीरालाल उइके, आर. भूपेन्द्र चौधरी, विमलेश सिंह, जयप्रकाश सराठे, म.आर. साधना बघे की सराहनीय भूमिका रही।

ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला PRESS_ अमित मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version