छिंदवाड़ा यातायात पुलिस :सड़क सुरक्षा अभियान 142 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई 79,100/शुल्क वसूल
पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दिनांक 04.04.2026 को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत बसों, ऑटो तथा अन्य वाहनों की सघन जांच की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों जैसे फिटनेस, बीमा, परमिट, नंबर प्लेट, सीट बेल्ट, हेलमेट आदि की जांच सुनिश्चित की गई। साथ ही वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत चालानी कार्रवाई की गई तथा उन्हें नियमों के पालन हेतु समझाइश भी दी गई।
अभियान का संचालन उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर चौबे के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक श्री राकेश तिवारी,सब इंस्पेक्टर श्री दिवाकर मिश्रा जी एवं समस्त यातायात स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, तेज गति से वाहन चलाना, बिना नंबर प्लेट/अवैध नंबर प्लेट का उपयोग, दस्तावेजों का अभाव तथा ओवरलोडिंग जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान निम्नानुसार चालानी कार्रवाई की गई:
1. बिना हेलमेट वाहन संचालन – 62 प्रकरण, ₹18,600/-
2. बिना सीट बेल्ट वाहन संचालन – 20 प्रकरण, ₹10,000/-
3. नंबर प्लेट संबंधी उल्लंघन – 16 प्रकरण, ₹8,000/-
4. यातायात संकेतों का उल्लंघन – 04 प्रकरण, ₹4,500/-
5. तेज गति से वाहन संचालन – 04 प्रकरण, ₹4,000/-
6. दस्तावेज प्रस्तुत न करना – 06 प्रकरण, ₹3,000/-
7. ओवरलोडिंग/अन्य उल्लंघन – 03 प्रकरण, ₹6,000/-
8. फिटनेस/बीमा संबंधी उल्लंघन – 07 प्रकरण, ₹3,000/-
9. अन्य प्रकरण – 24 प्रकरण, ₹12,000/-
इस प्रकार कुल 142 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹79,100/- समन शुल्क वसूल किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे, जिससे सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा
सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज
