छिंदवाड़ा बस दुर्घटना : पुलिस नव आरक्षकों एवं स्टाफ द्वारा साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरक मिसाल..

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,छिंदवाड़ा में हुए भीषण बस हादसे में 10 नागरिकों की मृत्यु एवं 34 से अधिक के घायल होने की घटना अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना..

इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पीटीएस रीवा के 105 रिक्रूट्स ने अदम्य साहस व त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 नागरिकों का जीवन सुरक्षित किया। पांढुर्ना से लौटते समय सिल्लेवाली घाटी के समीप घटना की सूचना मिलते ही पीछे बस में सवार जवान नंगे पैर ही कांच पर चलते हुए बस को 3 फीट उठा कर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे और घायलों को सुरक्षित निकालकर शीघ्र उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।

लगभग ढाई घंटे तक चले अभियान में पुलिस जवानों ने सेवा, समर्पण व संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सराहना की गई है।

अमित मिश्रा _ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला

#MPPolice @cmmadhyapradesh @drmohanyadav51 @jansamparkmp @mohdept

Leave A Reply

Exit mobile version