दो कार और चार मोटरसाइकिल सहित नगदी, ताश पत्ते व अन्य सामग्री जब्त, आठ आरोपी फरार

छिंदवाड़ा/नवेगांव। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नवेगांव पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश पत्ते, तिरपाल सहित दो कार एवं चार दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 15 लाख 6 हजार 300 रुपये बताई गई है। वहीं, मामले में आठ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जुन्नारदेव सोनम पाटिल के मार्गदर्शन में नवेगांव पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सूचना संकलित की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी रैय्यत में सीताराम चौहान के खेत में आम के पेड़ के नीचे जुआ फड़ संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 9 सितंबर 2026 को मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि आठ आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6 हजार 300 रुपये नगद, ताश के पत्ते, एक तिरपाल, एक अर्टिका कार, एक बोलेरो वाहन एवं चार दोपहिया वाहन जब्त किए गए।

पुलिस ने इस मामले में थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ उड़के उर्फ शिवा (42) निवासी ग्राम सिंदरई, थाना नवेगांव तथा दिनेश सिरसाम (42) निवासी ग्राम सरई दुनावा, थाना मुलताई, जिला बैतूल शामिल हैं।

आठ आरोपी फरार, तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान सरवन कुशराम, सीताराम उर्फ महाराज चौहान, संतोष उर्फ भंगी यदुवंशी, जगदीश सूर्यवंशी, दुर्गेश, ललित यदुवंशी, राजेश धुर्वे एवं गोलू उर्फ अजमत उर्फ भेड़िया मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये वाहन किए गए जब्त

पुलिस ने अर्टिका कार क्रमांक MP10 CA 7771, बोलेरो क्रमांक MP48 BC 3044, स्प्लेंडर क्रमांक MP28 MR 8611, साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP28 7477, एक बिना नंबर होंडा एसपी 125 तथा एक बिना नंबर बैटरी चालित स्कूटी सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सैयाम, प्रधान आरक्षक शारदा, आरक्षक रुमन सिंह, सलाउद्दीन शेख, वीर सिंह एवं रामकिशोर की अहम भूमिका रही। ब्यूरो। छिंदवाड़ा पुलिसवाला_ अमित मिश्रा*

Comments are closed.

Exit mobile version