छिंदवाड़ा नगर निगम की नया बैल बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाही
==============

नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-10 कालीबाड़ी मंदिर के पास शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिये पूर्व में अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 7 दिवस का समय दिया गया था। निर्धारित समय अवधि पूर्ण होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित को 3 दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया।
वहीं वार्ड क्रमांक 7 पी.जी. कॉलेज रोड पर कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क पर चबूतरे एवं गुमठी लगाकर किए गए अतिक्रमण को निगम दल द्वारा हटाया गया। इस दौरान दो हाथ ठेले जप्त कर फटका मशीन परिसर पहुंचाए गए। नगर निगम द्वारा आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रखने की बात कही गई है।

अमित मिश्रा _ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला PRESS

Leave A Reply