*छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से 19 मोटर सायकल बरामद

♦️संक्षिप्त विवरण –

दिनांक 11/04/2026 को प्रार्थी संतकुमार पाल पिता मथुराप्रसाद पाल निवासी थुनिया भांड छिन्दवाडा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 07/04/2026 को शांय करीबन 07.00 बजे उसने कोतवाली थाना की पार्किंग में मोटर सायकल खडी किया था, नहीं मिलने पर आस पास तलाश किया, मोटर सायकल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 261/26 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया I

प्रकरण में थाना कोतवाली परिसर से मोटर सायकल चोरी होने से पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय द्वारा तत्काल जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को संपत्ति संबंधित अपराधियो को पकडने के लिये दिशा निर्देशित दिये गये एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा, थाना प्रभारी कोतवाली श्री आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में तत्काल अपराध विवेचना एवं अपराधियो की तलाश के लिये एक टीम गठित की गई।

पुलिस टीम के द्वारा लगातार घटना स्थल के आस पास लगे सी सी टी व्ही फुटेज को बारीकी से खंगाला गया, जिस पर एक संदेही का फुटेज सामने आया जिसकी पहचान पुलिस टीम के द्वारा अन्य व्हाटसफ ग्रुप एंव अन्य थाना के पुलिस से कराई गई जो संदेही के हुलिया की पहचान ग्राम सालबर्डी थाना मोर्सी जिला अमरावती (महाराष्ट्र) के शेख नसीम पिता कासिम के रूप में हुई नसीम के बारे में पता करने पर पाया गया की नसीम पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जो अपने साथी संदेश धुर्वे एवं आकाश झोड के साथ घुमते फिरते हुए वाहन चोरी करते रहता है, पुलिस टीम ने लगातार शेख नसीम की तलाश करने पर शेख नसीम एवं उसके साथी संदेश धुर्वे एवं आकाश झोड को वरूड महाराष्ट्र से पकडकर पुछताछ की पहले तो इन लोग के द्वारा पुलिस को संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया, कडाई से पुछताछ करने पर शेख नसीम ने बताया की उसने तीन साल पहले बैतूल से एक मोटर सायकल चोरी किया था, जिसकी नम्बर प्लेट बदलकर लगाई और फिर घुमते रहा जब वह नहीं पकडाया तो उसने अपने साथी संदेश धुर्वे एवं आकाश झोड के साथ योजना बनाई की वह तीनो उसी चोरी की मोटर सायकल से घुमते रहेगे और मोटर सायकल चोरी करेगे मोटर सायकल के पार्ट बेच कर रूपये कमायेगे । तीनो के द्वारा बैतूल, छिन्दवाडा, अमरावती, नागपुर, वर्धा, से कुल अभी तक 19 मोटर सायकल चोरी करना बताया, जिसमे से दो मोटर सायकल विजय अहाके को बेचना बताया गया, पुलिस टीम के द्वारा शेख नसीम, संदेश धुर्वे, आकाश झोड एवं विजय आहके के कब्जे से कुल 19 मोटर सायकल अलग अलग स्थानो जहां आरोपीयो के द्वारा छिपाकर रखा गया था, से जप्त की गई है। प्रकरण में आरोपीयो के द्वारा मोटर सायकल चोरी करके नम्बर प्लेट को नदी में फैक देना बताया गया एवं दूसरी नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग करना बताया गया, विवेचना के दौरान आरोपीयो के विरूध धारा 303(2), 313,238, 345,317 (2), 3 (5) बी एन एस के तहत कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया कार्यवाही कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया |

♦️गिरफ्तार आरोपीगण –

01.शेख नसीम पिता शेख कासम उर्फ कासिम उम्र 45 तहसील मोर्सी जिला अमरवाती महाराष्ट्र

02 संदेश पिता बाबाराव जी धुर्वे उम्र 30 साल निवासी सालबर्डी थाना मोरसी जिला अमरवाती महाराष्ट्र
03.आकाश पिता सुनिल झोड उम्र 31 साल निवासी सालबर्डी बैतूल

04.विजय पिता रमेश आहाके उम्र 27 साल निवासी ग्राम जिला बैतूल मध्य प्रदेश (वाहन अमराई थाना मासोद खरीदार)

♦️जप्त शुदा दो पहिया वाहन-

(1) हीरो स्प्लेन्डर प्लस मोटर सायकल 05,
(2) हीरो पेंशन प्रो मोटर सायकल 04
(3) हीरो एच.एफ डिलक्स मोटर सायकल 03
(4) बजाज डिस्कवर मोटर सायकल 01
(5) हीरो स्प्लेन्डर 03
(6) होण्डा साईन मोटर सायकल 02
(7) टी.वी.एस स्टार सिटी मोटर सायकल 01

कुल 19 नग मोटर सायकल कीमती 12,00,000/-(बारह लाख रूपये)

♦️अपराधिक रिकार्ड –

01 आरोपी शेख नसीम के विरूध चोरी के दो मामले नागपुर धंतोली, एक मारपीट का मामला बैतूल में दर्ज है।

02 आरोपी आकाश झोड के विरूध अमरावती महाराष्ट्र में एक मारपीट का मामला है।

🚨पुलिस टीम –

निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, सउनि प्रकाश सनोडिया, प्रधान आर 546 रमेश यादव, प्रधान आर नितिन सिंह, महिला प्रधान आर 480 लता श्रीवास आर 541 आदित्य रघुवंशी, आर.219 विकाश बैस आर. 732 सागर डहेरिया आर 720 अमित तोमर, आर 960 अंकित जैन, आर. 650 अनिल बघेल, सीसी टीव्ही कन्ट्रोल से उपनिरीक्षक छतरसिंह भलावी, आरक्षक 854 मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला_ अमित मिश्रा

“पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा टीम पुरूस्कृत करने की की घोषणा की गई है”

Leave A Reply

Exit mobile version