छत्तीसगढ़ में शरद चंद्र पवार पक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का जन्मदिन, शाम 6 बजे नर्मदा में जुटेंगे कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़। शरद पवार पक्ष की ओर से आज 12 दिसंबर को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शरद चंद्र पवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शरद पवार जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे नर्मदा में आयोजित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उपस्थित रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम पांडे ने बताया कि यह आयोजन केवल जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक योगदान और सार्वजनिक जीवन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिकाओं को सम्मान देने का अवसर भी होगा।
आयोजन स्थल पर सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वागत कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि समारोह में प्रदेश भर से कार्यकर्ता शामिल होंगे और यह कार्यक्रम एकता और संगठन शक्ति को प्रदर्शित करेगा।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव





![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

