छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा होली मिलन समारोह का जोरदार आयोजन संपन्न
आज अपने ग्राम रतनपुर में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूरे जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हर्ष उल्लास पूर्वक होली उत्सव मनाया
पुलिसवाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका व वेब चैनल के जिला कोरिया एमसीबी ब्यूरो चीफ योगेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा मंत्री जी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया गया
गीत संगीत और छत्तीसगढ़ी लोकगीत का जोरदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले भी गाने की धुन पर थिरक उठी , उक्त कार्यक्रम में कोरिया जिला और एमसीबी जिला के भाजपा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम व जलपान का लुत्फ उठाया
