चौकी निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी
कटनी पुलिस द्वारा उपद्रव एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी निवार पुलिस द्वारा शराब के लिए पैसे मांगने तथा दुकान के अंदर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उपद्रव एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा द्वारा कार्रवाई की गई।
चौकी निवार पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 1025/26, धारा 296(बी), 119(1), 333, 351 BNS में आरोपी मोनू उर्फ प्रदीप दुबे पिता शंकर लाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बिछिया, थाना माधवनगर, जिला कटनी को दिनांक 24.09.2026 को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए गए।
उल्लेखनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, सउनि राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव देवेश कोस्टा, अंकित दुबे, आरक्षक अरविंद एवं वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट
