चैत्र नवरात्र के बाद मां वीरासन देवी मंदिर की दान पेटी खुली, 2.64 लाख रुपये निकले

सिलौंडी में स्थित मां वीरासन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के समापन के बाद परंपरा अनुसार दान पेटी खोली गई। इस वर्ष दान पेटी से कुल 2 लाख 64 हजार 915 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

दान पेटी खोलने की प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान नायब तहसीलदार खगेश भलावी, चौकी प्रभारी अनिल पांडे, राजस्व निरीक्षक नीरज झारिया, पटवारी अशोक सिंह बागरी सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरपंच द्रोपदी बहादुर सिंह, सचिव रामचंद्र यादव, मंदिर के मुख्य पुजारी सौरभ दुबे तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता रही।

हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप दान राशि में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 जितेंद्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version