सतना मध्य प्रदेश

सतना 04 अक्टूबर 2026/चित्रकूट में नवंबर माह में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं कार्ययोजना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

सेवा सेतु अभियान के तहत नगरीय में 2650 आवेदन प्राप्त हुए

सतना 04 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 अक्टूबर को सतना जिले के सभी नगरीय निकायों पर सेवा सेतु आपकी सरकार आपके द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिले में शिविर के अंतर्गत कुल 2650 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 2016 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। जबकि 265 प्रकरणों का आवेदन भविष्य में किया जायेगा। इनमें 23 आवेदन पत्र अपात्र पाये गये, निराकरण के लिए कुल 346 प्रकरण लंबित रहे। नगरीय निकाय सेवा सेतु में नगर परिषद नागौद में 499 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 495 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। नगर परिषद उचेहरा में 576 प्राप्त आवेदनों में से 438 निराकरण, नगर निगम सतना में 729 प्राप्त आवेदनों में से 344 आवेदनों का निराकरण, नगर परिषद चित्रकूट में 277 आवेदनों में से 212 आवेदनों का निराकरण, नगर परिषद कोटर में 149 प्राप्त आवेदनों में से 144 आवेदनों का निराकरण, नगर परिषद बिरसिंहपुर में 195 प्राप्त आवेदनों में से 192 आवेदनों का निराकरण, नगर परिषद रामपुर बघेलान में 105 प्राप्त आवेदनों में से 93 आवेदनों का निराकरण, नगर परिषद जैतवारा में 89 प्राप्त आवेदनों में से 68 आवेदनों का निराकरण तथा नगर परिषद कोठी नगरीय के सेवा सेतु शिविर में 31 प्राप्त आवेदनों में से 30 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Leave A Reply

Exit mobile version