इंदौर
चाकू से जान से मारने का प्रयास करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
प्रार्थी परमिंदर ने सूचना दी 04/04/2026 की रात्री 01 बजे में अपने घर अनिल नगर के वाहर रोड पर खडा था उसी समय दोपहिया वाहनों से 4-5 लोग आये और एक व्यक्ति ने मुझे पेट में और पैर में जान से मारने की नियत से चाकु मार दिया जिससे मैं गंभीर घायल होकर अरबिंदो अस्पताल में उपचार करा रहा हूँ प्रार्थी के रिपोर्ट लिखाने के बाद घायल व्यक्ति बेहोश हो गया और आरोपीगण के संबध मे कोई जानकारी नही दे पाया , काफी समय बाद पेट के आपरेशन के बाद प्रार्थी के होश में आने पर मजिस्ट्रेट को अपने बयान में एक आरोपी का नाम वंश उर्फ चीकु अन्य आरोपियों द्वारा दो पहिया वाहनों से आकर चाकू मारना बताया थाना विजयनगर की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुये मुखबिर तंत्र एंव सीसीटीव्ही कैमरों के आधार पर आरोपी वंश उर्फ चीकु चौहान उम्र 19 बर्ष निवासी- अंबिका नगर थाना विजयनगर इंदौर को गिरफ्तार कर लिया
आरोपी वंश उर्फ चीकु ने पूछताछ में अपने अन्य साथी आरोपी विजय सोनगरा उम्र 18 बर्ष निवासी- म.न. 31 अंबिका नगर थाना विजयनगर इंदौर और 02 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना से संबधित साक्ष्य सहित गिरफ्तार कर लिया इस पूरे घटना को खुलासा करने में थाना प्रभारी थाना विजयनगर चंद्रकांत पटेल ,, उप निरीक्षक बलवीर सिंह रघुवंशी, उनि अजय कुशवाह, सउनि भूपेन्द्र गुर्जर, प्र.आर मुकेश जादौन, प्र.आर. प्रमोद शर्मा , आर. कपिल , आर, शसांक , आर. कमल, आर. राधेश्याम , आर. पार्थ, आर. मोनू रघुवंशी एवं सायबर सेल जोन 02 इंदौर की टीम से आर. विनीत एवं आर. प्रवीण की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौरV
