एलएल.एम. द्वितीय सेमेस्टर में चांदनी शर्मा प्रथम, प्रिया जायसवाल द्वितीय और युक्ता गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं; महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई

कटनी। कटनी आर्ट्स, कॉमर्स एंड लॉ कॉलेज (चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज), कटनी की छात्राओं ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। एलएल.एम. द्वितीय सेमेस्टर की विश्वविद्यालय मेरिट सूची में तीन छात्राओं ने शीर्ष तीन स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में चांदनी शर्मा ने 238 अंकों के साथ प्रथम स्थान, प्रिया जायसवाल ने 236 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा युक्ता गुप्ता ने 228 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. जय चड्ढा ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय एवं विधि विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितिका साहनी आहूजा ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. जय चड्ढा ने छात्राओं के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विधि विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती माला उपाध्याय, श्रीमती हेमलता पटेल एवं श्री शैलेश तिवारी को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन और शैक्षणिक योगदान के लिए बधाई दी।

महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि छात्राएं भविष्य में भी विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

✍️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से संभाग ब्यूरो पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Comments are closed.

Exit mobile version