ग्राम हरदी में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान का भव्य आयोजन
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिला गरियाबंद के मार्गदर्शन में मंडल गरियाबंद के तत्वाधान में ग्राम हरदी में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा शामिल हुए।
इस अवसर पर स्वागत भाषण सुमीत पारख जी द्वारा किया गया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला भाजपा महामंत्री श्री आशीष शर्मा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान गांव-गांव तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव जी ने भी अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान श्री आसिफ मेमन जी, श्री अजय रोहरा जी (जिला कोषाध्यक्ष), श्री लेखराम साहू जी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद) एवं ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच श्री मिथलेश ध्रुव प्रकाश सोनी जी ,खेमचंद बघेल पार्षद , विष्णु मरकाम जी पार्षद , डोमन यादव , रामाधार साहू बूथ अध्यक्ष,बिसेलाल साहू ,बुधराम साहू , ढ़ेलऊ राम केशव यादव रूपसिंह ठाकुर जी , गोपाल यादव जी लालसाय ठाकुर जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया। यह आयोजन न केवल संगठन की मजबूती का परिचायक रहा, बल्कि जनसेवा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री नेहरू साहू मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया तथा
आभार उद्बोधन लेखराम साहू जी द्वारा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद
