कटनी मध्य प्रदेश

तहसील ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम खमरिया बागरी में राजस्व विभाग द्वारा नियुक्त गिरदावरी सर्वेयर की बड़ी लापरवाही और फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वेयर ने दो दर्जन से ज्यादा खाली पड़ी भूमि के खसरों में बोई हुई फसल की गिरदावरी कर दी है।
नियमानुसार गिरदावरी केवल खेत में लगी वास्तविक फसल की स्थिति देखकर की जाती है, लेकिन यहाँ खाली पड़ी जमीनों पर भी फसल दिखा दी गई। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार इन खसरा नंबरों पर फर्जी गिरदावरी की गई है –
खसरा नं. 746/1, 747/2, 749/2, 757/1, 758/1, 759/1, 760/1, 500, 507, 503/2, 516/2, 517/2, 519/3, 520/1, 775/3

ग्रामीणों का कहना है कि “ये और भी हैं, अभी बहुत निकलेंगे”, यानी फर्जी गिरदावरी का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
मामले की शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार ढीमरखेड़ा को की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने मौके पर पहुँचकर जांच करने एवं संबंधित राजस्व निरीक्षक (RI) को जांच के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे गांव की गिरदावरी की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी सर्वेयर पर कार्रवाई की जाए, क्योंकि गलत गिरदावरी से किसानों को फसल बीमा, मुआवजा और किसान सम्मान निधि में बड़ा नुकसान हो सकता है।

इस मामले में आरआई नीरज झारिया का कहना है कि
> “तहसीलदार महोदय के आदेशानुसार मौका जांच की गई है, मौका स्थिति की रिपोर्ट तहसीलदार महोदय को सौंपी गई है।”

 

सौरभ गर्ग ब्यूरो कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version