दमुआ सेवा सेतु अभियान के तहत 4 अक्टूबर को नवीन बस स्टैंड में लगेगा हितग्राही शिविर

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र नागरिकों से लिए जाएंगे आवेदन

 

दमुआ। शासन के सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नगरपालिका परिषद दमुआ द्वारा आगामी 4 अक्टूबर 2026 को नवीन बस स्टैंड परिसर में हितग्राही शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नगर के विभिन्न वार्डों के पात्र नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

 

🖊️मुख्य नगरपालिका अधिकारी अजय ठाकरे ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए जाएंगे तथा आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

🖊️नगरपालिका परिषद ने सभी वार्डवासियों से अपील की है कि शासन की हितग्राही योजनाओं के लिए पात्र नागरिक निर्धारित तिथि एवं समय पर नवीन बस स्टैंड परिसर पहुंचकर अपने आवेदन प्रस्तुत करें। हितग्राहियों से आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है।

 

🖊️सीएमओ अजय ठाकरे ने नगरवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version