दिनांक – 30.09.2026
चौकी निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी

शराब के नशे मे ट्रक चलाते चालक को पकड़ा, वाहन जप्त कर न्यायालय में पेश किया

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 29.09.2026 को चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ग्राम निवार बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान स्वराज मजदा ट्रक क्रमांक MP 20 XA 6763 के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा चालक अरविंद वंशकार पिता रामू वंशकार, निवासी वार्ड क्रमांक 03, ग्राम मटवारा, तहसील बहोरीबंद, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी को रोककर एल्कोहल एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में चालक द्वारा शराब का सेवन किया जाना पाया गया। चालक का कृत्य धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर ट्रक को समक्ष गवाहान विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

प्रकरण में चौकी निवार, थाना माधवनगर में धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कामेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, अंकित दुबे, संतोष प्रजापति, गौरव सेन, आरक्षक अरविंद एवं बकील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।

Leave A Reply

Exit mobile version