Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

November 17, 2026
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
ddc85443 38d0 43d4 93fa 49405b9a0982

मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग
  • अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश
  • मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार
  • विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के तीनों विकासखंडों में जागरूकता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिया गया समय पर जांच एवं मधुमेह से बचाव का संदेश
  • नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति
  • किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया गया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण
  • रायपुर : ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
  •  भगवान सहस्त्रबाहु जयंती ” हर्षोल्लास के साथ मनाया
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - गरियाबंद में जनजातीय गौरव दिवस की भव्य धूम, संस्कृति और परंपराओं की दिखी अनूठी छटा; मंत्री बघेल ने 4 सांस्कृतिक दलों को 60 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा
Policewala

गरियाबंद में जनजातीय गौरव दिवस की भव्य धूम, संस्कृति और परंपराओं की दिखी अनूठी छटा; मंत्री बघेल ने 4 सांस्कृतिक दलों को 60 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा

PolicewalaBy PolicewalaNovember 16, 2026No Comments70 Views
WhatsApp Image 2026 11 16 at 18.51.19

बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया नमन, जनजातीय प्रतिभाओं का हुआ सम्मान; करमा नृत्य और लोककलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गरियाबंद, 16 नवंबर 2026। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सम्मान देने गांधी मैदान गरियाबंद में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह उत्साह एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।WhatsApp Image 2026 11 16 at 18.51.20

समारोह में स्कूली बच्चों ने करमा नृत्य, लोककला एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जनजातीय विरासत की मनमोहक छटा बिखेरी। बच्चों की प्रतिभा से अभिभूत मंत्री बघेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले चार दलों को 15-15 हजार रुपये, कुल 60 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय विद्यार्थियों एवं नागरिकों का सम्मान किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित कर लाभान्वित किया गया।

जनजातीय समाज का संघर्ष देश की गौरवशाली विरासत – मंत्री बघेल

मंत्री दयालदास बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर समाज में जागरूकता की अलख जगाई। उनका योगदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों और बच्चों को विकास, शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।WhatsApp Image 2026 11 16 at 18.51.20 1

जनजातीय महापुरुषों की विरासत को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी – चंदूलाल साहू

छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य जनजातीय समाज के महापुरुषों के ऐतिहासिक योगदान, उपलब्धियों, संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया तथा समाज को जागरूक और संगठित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी विचारधारा और संघर्ष आज भी समाज को स्वाभिमान, एकता और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने पर बल दिया।WhatsApp Image 2026 11 16 at 18.51.21

जनजातीय अंचलों तक पहुंच रही विकास की सुविधाएं – विधायक रोहित साहू

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। गरियाबंद जिले के छुरा सहित वनांचल क्षेत्रों में सड़कों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से दूरस्थ गांवों तक विकास की पहुंच आसान हुई है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आवास, आंगनबाड़ी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

विभागीय प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

समारोह स्थल पर महिला एवं बाल विकास, श्रम, आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, वन विभाग, जिला पंचायत, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली तथा पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री वितरित की। जनजातीय समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।WhatsApp Image 2026 11 16 at 18.51.21 1

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनसिंह सोरी, सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद के अध्यक्ष उमेन्दी कोर्राम, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, भुजिया समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ग्वाल सिंह सोरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहन ध्रुव, श्रीमती मीरा ठाकुर, श्रीमती मोहना नेताम एवं श्रीमती पद्मलया निधि, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर सहित विभिन्न जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह ने जनजातीय समाज की गौरवशाली पहचान, सांस्कृतिक अस्मिता और पारंपरिक विरासत के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त संदेश दिया।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

November 17, 2026
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
ddc85443 38d0 43d4 93fa 49405b9a0982

मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार

November 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96 Policewala

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

By PolicewalaNovember 17, 20261

Bhakti Nest कंपनी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
ddc85443 38d0 43d4 93fa 49405b9a0982

मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार

November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 17.53.57

विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के तीनों विकासखंडों में जागरूकता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिया गया समय पर जांच एवं मधुमेह से बचाव का संदेश

November 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

November 17, 2026
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
Visitors
2051344
This Month : 46249
This Year : 623261
Total Users : 1625581
Views Today : 4947
Total views : 6474900
Who's Online : 12
Server Time : 2026-11-17
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.