Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

November 17, 2026
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
ddc85443 38d0 43d4 93fa 49405b9a0982

मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग
  • अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश
  • मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार
  • विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के तीनों विकासखंडों में जागरूकता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिया गया समय पर जांच एवं मधुमेह से बचाव का संदेश
  • नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति
  • किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया गया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण
  • रायपुर : ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
  •  भगवान सहस्त्रबाहु जयंती ” हर्षोल्लास के साथ मनाया
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग
Policewala

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

PolicewalaBy PolicewalaNovember 17, 2026No Comments1 Views
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

Bhakti Nest कंपनी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।

3cb59bfd 2d1b 4f78 904a 45ab5b300713

रायपुर। ऑनलाइन कंपनी Bhakti Nest द्वारा सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन स्वरूप को लकड़ी के चाबी स्टैंड के रूप में तैयार कर व्यावसायिक बिक्री और सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के मामले में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। समाज ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत सौंपकर कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर थाना प्रभारी यमन देवांगन को लिखित शिकायत सौंपी। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने और संबंधित कंपनी की वेबसाइट ब्लॉक कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

dcf6e753 7165 4e14 aadd 11a18b863955

वहीं, शिकायत पत्र की एक प्रति अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले को भी सौंपी गई। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित कंपनी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी अन्य व्यक्ति अथवा समाज की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज केवल सिक्ख समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए पूजनीय हैं। उन्होंने मानवता को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया है। ऐसे महान गुरु के पावन स्वरूप को चाबियां टांगने के व्यावसायिक उत्पाद के रूप में बनाकर बेचना सिक्ख समाज की धार्मिक भावनाओं और श्रद्धा को आहत करने वाला कृत्य है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े पूजनीय स्वरूपों को व्यापार और आर्थिक लाभ का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई होने तक अपना प्रयास जारी रखेगा।

3c40d3a4 24dc 48ec a271 cd9aca102bd5

उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज का उद्देश्य किसी व्यक्ति अथवा संस्था से विवाद करना नहीं, बल्कि अपने गुरुओं की गरिमा, धार्मिक मर्यादा एवं आस्था की रक्षा करना है। समाज ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने तथा संबंधित कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रचार सामग्री के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

इस अवसर पर नगर निगम राजस्व विभाग के अध्यक्ष अवतार सिंह बागल, स्वर्ण सिंह चावला, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, मंजीत सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा एवं त्रिलोचन सिंह होरा सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
ddc85443 38d0 43d4 93fa 49405b9a0982

मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार

November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 17.53.57

विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के तीनों विकासखंडों में जागरूकता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिया गया समय पर जांच एवं मधुमेह से बचाव का संदेश

November 17, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96 Policewala

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

By PolicewalaNovember 17, 20261

Bhakti Nest कंपनी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
ddc85443 38d0 43d4 93fa 49405b9a0982

मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार

November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 17.53.57

विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के तीनों विकासखंडों में जागरूकता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिया गया समय पर जांच एवं मधुमेह से बचाव का संदेश

November 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

November 17, 2026
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
Visitors
2051230
This Month : 46135
This Year : 623147
Total Users : 1625467
Views Today : 4692
Total views : 6474645
Who's Online : 26
Server Time : 2026-11-17
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.