Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

November 17, 2026
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
ddc85443 38d0 43d4 93fa 49405b9a0982

मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग
  • अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश
  • मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार
  • विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के तीनों विकासखंडों में जागरूकता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिया गया समय पर जांच एवं मधुमेह से बचाव का संदेश
  • नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति
  • किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया गया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण
  • रायपुर : ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
  •  भगवान सहस्त्रबाहु जयंती ” हर्षोल्लास के साथ मनाया
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - रायपुर : ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
Policewala

रायपुर : ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच

PolicewalaBy PolicewalaNovember 17, 2026No Comments12 Views
WhatsApp Image 2026 11 17 at 16.19.34

महादेव घाट रोड स्थित ए.के. गोयल स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन यातायात विभाग तथा उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, भाटागांव के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यातायात नियमों व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए।

WhatsApp Image 2026 11 17 at 16.19.33 2

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद स्कूल के डायरेक्टर अशोक अग्रवाल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। प्राचार्य अजय साहू ने अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए और आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 11 17 at 16.19.33 1

कार्यक्रम में उपस्थित एसीपी यातायात सीमा अहिरवार ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, रेड लाइट और जेब्रा क्रॉसिंग का पालन करना कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

WhatsApp Image 2026 11 17 at 16.19.33

तेलीबांधा यातायात थाना प्रभारी भुनेश्वर साहू ने यातायात नियमों से संबंधित धाराओं के बारे में बताते हुए बच्चों के अनमोल जीवन को सुरक्षित रखने के टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे खुद नियम मानें और अपने माता-पिता को भी नियम मानने के लिए प्रेरित करें।

WhatsApp Image 2026 11 17 at 16.19.32

उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया के लाभ और दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल का जरूरत से ज्यादा उपयोग आंखों, दिमाग और पढ़ाई तीनों के लिए हानिकारक है।

 

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों को पौष्टिक आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित खेलकूद बहुत जरूरी है।

 

इस अवसर पर यातायात विभाग एवं उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा एक जागरूकता पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस पत्रिका में अभिभावकों के लिए बच्चों को स्वस्थ रखने, सोशल मीडिया से दूर रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस पहल की सभी ने सराहना की।

 

शिविर के दौरान लगभग ढाई सौ बच्चों के रक्त परीक्षण तथा सांस संबंधी बीमारियों की जांच की गई। एसीपी सीमा अहिरवार ने इस जांच शिविर को सराहनीय पहल बताते हुए अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के समस्त शिक्षकगण व अभिभावक मौजूद रहे। वहीं बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

November 17, 2026
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
ddc85443 38d0 43d4 93fa 49405b9a0982

मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार

November 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96 Policewala

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

By PolicewalaNovember 17, 20261

Bhakti Nest कंपनी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
ddc85443 38d0 43d4 93fa 49405b9a0982

मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार

November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 17.53.57

विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के तीनों विकासखंडों में जागरूकता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिया गया समय पर जांच एवं मधुमेह से बचाव का संदेश

November 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

November 17, 2026
5446a39c 3e57 4ade 935c d0df8e3fa98f

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश

November 17, 2026
Visitors
2051230
This Month : 46135
This Year : 623147
Total Users : 1625467
Views Today : 4691
Total views : 6474644
Who's Online : 26
Server Time : 2026-11-17
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.