सायना इंटर नेशनल स्कूल में अठारहवां वार्षिक खेलोत्सव सम्पन्न, एमरल्ड हाउस को मिली बेस्ट हाउस की ट्राफी
कटनी – सायना इंटरनेशनल स्कूल में अठारहवां वार्षिक खेलोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश रघुवंशी क्षेत्रीय प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कटनी), विशिष्ट अतिथि सायना एज्यूकेशन सोसायटी की चेयरपर्सन डाॅ निधि पाठक एवं विशेष आमंत्रित अतिथि श्रीमती अनुकृति पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सायना के प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा के निर्देशन में खेल महोत्सव आयोजित किया गया। इस खेल महोत्सव में मैनेजमेंट प्रतिनिधि मि. ऋषि अरोरा, सायना किड्स की प्रभारी डाॅ भारती शर्मा के साथ अभिभावकों की उपस्थिति विशेष रूप से रही। युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं हर दिल अज़ीज विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व मंत्री म.प्र. शासन) के आगमन से बच्चे अत्यंत उत्साहित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम क्रीडा नायक यशी गुप्ता द्वारा मशाल लेकर खेल द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि द्वारा खेल ध्वज को फहराया गया। सायना के हैड बाॅय अरिन लोकतंबम की अगुवाई में चारों सदनों द्वारा मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मार्शल आर्ट के छात्रों ने अपना प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रभावित किया।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के उपरांत मास पीटी एवं ज़ुम्बा द्वारा छात्र-छात्राओं ने अपने कौषल का प्रदर्शन किया। वहीं भारत की शान योगा का प्रदर्शन भी सराहनीय था।
सायना किड्स एवं सायना स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शानदार नृत्य प्रस्तुत किए जिसमें कोरियोग्राफर शुभम चैहान के निर्देशन में तैयार ’मारुति नंदन’ नृत्य ने तो समां ही बाँध दिया।
छात्रावासी छात्रों द्वारा आपसी सामंजस्य का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पिरामिड निर्माण का प्रदर्शन किया जिसे देखकर दर्शक दीर्घा तालियों से गूँज उठी।
ओवर ऑल बेस्ट हाउस की ट्राफी एमरल्ड हाउस के खाते में गई, वहीं अंतरसदनीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनीे पूरी जोर अजमाइश के बाद रूबी हाउस द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
बेस्ट एथलीट्स अंडर 18 आयु वर्ग बालक में निखिल सिंह, अंडर 16 आयु वर्ग बालक में आयुष सिंह, अंडर 14 आयु वर्ग बालक में कैडिट आदर्श राज, प्राथमिक वर्ग बालक में विराज वाजपेयी ने ट्राफी हासिल की। वहीं ऊर्जावान प्रदर्शन द्वारा बेस्ट एथलीट्स अंडर 18 आयु वर्ग बालिका में आराध्या शर्मा, अंडर 16 आयु वर्ग बालिका में दिव्यांशी तिवारी, अंडर 14 आयु वर्ग बालिका में कैडिट कृष्णई भण्डारकर, प्राथमिक वर्ग बालिका में आर्याही जयसवाल ने ट्राफी हासिल की। सायना में पहली बार दिए गए बैंड लीडर का अवार्ड से राघवेंद्र तिवारी नवाजे गए। वहीं बेस्ट मार्च पास्ट की ट्राॅफी में रूबी हाउस ने कब्जा किया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज इस मैदान में आपकी ऊर्जा व जोश देखकर मन प्रसन्न हो गया। खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना जो आप सब में पूर्णतः दिखाई दी। आप सभी को हार्दिक बधाई।
सायना बैंड़ के छात्रों द्वारा जन गण मन की सुमधुर धुन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। क्रीड़ा विभाग के विभागाध्यक्ष दीपक बलयानी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम प्रभारी राजीव तिवारी ने खेल महोत्सव के समापन पर प्रशिक्षकों सहित सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का ओजपूर्ण संचालन मि. राज शुक्ला, श्रीमती भावना सिंह एवं श्रीमती वैशाली चतुर्वेदी ने किया।
रिपोर्ट – पुलिसवाला ब्यूरो

