क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि को लेकर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कलेक्टर अदिति गर्ग से चर्चा कर तत्काल मौका अवलोकन के दिए निर्देश

किसान भाइयों के संकट में तत्परता से साथ खड़ी है सरकार – श्री देवड़ा

मंदसौर जिले में खासकर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ओलावृष्टि को लेकर मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग से दूरभाष पर चर्चा की और तत्काल प्रभावित गांवों में मौका अवलोकन के निर्देश प्रदान किए हैं।*

रविवार दोपहर बाद मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के झारड़ा, काचरिया देव, किशनगढ़, मनासा खुर्द, हरमाला, अरनिया देव, पामाखेड़ा सहित अन्य गांवों में ओलावृष्टि एवं असमय बारिश से खेतों में फसलों को नुकसान होने के समाचार प्राप्त हुए।

ओलावृष्टि की सूचना जैसे ही उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को मिली, उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग को दूरभाष पर चर्चा कर निर्देशित किया।
श्री देवड़ा ने कहा कि तत्काल क्षेत्र में अधिकारियों की टीम भेजकर अवलोकन करवाया जाए।
श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के साथ हर परिस्थिति में तत्परता से खड़ी है। किसान भाई चिंतित ना हों, जिन गांवों में ओलावृष्टि या असमय बारिश से नुकसान होगा। सरकार किसानों के हित में कदम उठाएगी और राहत का हर प्रबंध करेगी।

मंदसौर से समरथ राठौर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version