कॉलोनी के गार्ड को महंगा पड़ा बुलेट से गिरे इंसान को उठाना
बिलासपुर / मदद करने वाले इंसान को हीं उल्टा मार खाना पड़ा बताते चले चकरभाटा थाना अंतर्गत रॉयल इलैगंस कॉलोनी में सुपरवाइजर का काम करने करने वाला व्यक्ति जब कॉलोनी के पेड़ पौधों में पानी डाल रहा था इस समय कॉलोनी निवासी ललित साहू कॉलोनी के अंदर अपनी बुलेट में जा रहा था और बताया जा रहा है कि वह ड्रिंक किया हुआ था अचानक वह अपने बुलेट से खुद का खुद गिर जाता है जिसकी मदद वहां के सुपरवाइजर हेम सिंह यादव द्वारा बुलेट से गिरे हुए व्यक्ति को उठाते हैं और फिर उनकी चाबी भी उठाकर उसको देता है परंतु शराब के नशे में यह व्यक्ति उल्टा ही हेमसिंह यादव को मारता है और गाली गलौज करता है कुछ ही देर बाद फिर से बुलेट चालक अपने कुछ साथियों के साथ स्कॉर्पियो में आता है फिर उसके साथ मारपीट करता है जिसकी रिपोर्ट चकरभाठा थाने में हेम सिंह यादव द्वारा कर दी गई है और फुटेज भी उपलब्ध पुलिस को करा दिया गया है पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और न्यायालय में पेश किया जाएगा